ओडिशा में आरटीआई कार्यकर्ता पर बम से हमला

 


ओडिशा के जाजपुर जिले में सूचना के अधिकार के लिए काम करने वाले एक कार्यकर्ता पर कुछ बदमाशों ने बम फेंके, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।


ओडिशा में आरटीआई कार्यकर्ता पर बम से हमला


उन्होंने बताया कि शनिवार रात को इमाम नगर क्षेत्र में सर्वेश्वर बेहुरिया पर हमला हुआ, जिसके बाद उन्हें धर्मशाला सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

हालत बिगड़ने पर बेहुरिया को कटक के एससीबी कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

पुलिस ने बताया कि बेहुरिया अपने एक सहयोगी के साथ एक कार में वापस आ रहे थे जब दो व्यक्तियों ने वाहन को रोक कर बम फेंके और भाग निकले।

ओडिशा में आरटीआई कार्यकर्ता पर बम से हमला


धर्मशाला पुलिस थाने के प्रभारी सरोज कुमार साहू ने बताया, “बेहुरिया कार चला रहे थे इसलिए उन्हें ज्यादा चोट आई। उनके सहायक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

क्रेडिट: प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया


ओडिशा में आरटीआई कार्यकर्ता पर बम से हमला ओडिशा में आरटीआई कार्यकर्ता पर बम से हमला Reviewed by NEWS IBC on मार्च 28, 2021 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Food

5/Food/col-left
Blogger द्वारा संचालित.