बेटियों के अधिकार और संरक्षण के लिए कार्यरत सामाजिक संगठन भूमिका विहार की ओर से बिहार के 38 जिलों के युवा और युवतियों को अरूण सम्मान से सम्मानित किया.
भूमिका बिहार ने 38 जिलों की युवा-युवतियों को उनके जन्म और कर्मभूमि में उनके द्वारा दिये गए सामाजिक योगदान के लिये “अरुण सम्मान” से सम्मानित किया है.
भूमिका बिहार ने 38 जिलों के युवक-युवतियों को दिया “अरुण सम्मान”
भूमिका विहार के साथ दिघवारा के बारहगांवा विकास समिति ने मिलकर साथ में काम किया और इस प्रयोजन के लिये श्री नंदन सिंह, पुत्र- प्रो0 जय किशोर सिंह ईशमेला ने अपने प्रखंड के विशिष्ट उपलब्धि वाले एक युवक श्री राकेश उर्फ़ मोना बिहारी, त्रिलोकचक और युवती सुश्री प्रियंका, ख्यातिप्राप्त किक बॉक्सर, आमी का नॉमिनेशन संस्था को दिया, जिन्हें माननीय उपमुख्यमंत्री श्री तारकेश्वर प्रसाद और माननीय मंत्री डॉ आलोक रंजन झा की उपस्थिति में सम्मान प्रदान किया गया. इस कार्यक्रम में बारहगांवा विकास समिति के तरफ से श्री नंदन सिंह ने भी सम्मान ग्रहण किया.
किक बॉक्सिंग को प्रोत्साहित करने के लिए श्री नंदन सिंह की ओर से काफी प्रयास किया जा रहा है जिससे युवाओं को खेल के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा सके और लिंग आधारित भेद भाव को रोका जा सके.
जानकारी के लिए बता दें कि बेटियों के अधिकार और संरक्षण के लिए कार्यरत सामाजिक संगठन भूमिका विहार की ओर से बिहार के 38 जिलों के युवा और युवतियों को अरूण सम्मान से सम्मानित किया. माननीय उपमुख्यमंत्री श्री तारकेश्वर प्रसाद और माननीय मंत्री डॉ आलोक रंजन झा की उपस्थिति में सम्मान प्रदान किया गया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें