पुडुचेरी में चुनाव मैदान में 324 उम्मीदवार


 पुडुचेरी में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में 324 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। निर्वाचन विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।


382 उम्मीदवारों में 58 उम्मीदवारों ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया। नाम वापस लेने की यह आखिरी तारीख थी। नाम वापस लेने वाले उम्मीदवारों में से अधिकतर निर्दलीय हैं।

पुडुचेरी में चुनाव मैदान में 324 उम्मीदवार


एआईएनआरसी नेता एन रंगासामी मुख्य उम्मीदवारों में से शामिल हैं और वह तट्टानचावडी और यानम से चुनाव लड़ रहे हैं। राजग में शामिल एआईएनआरसी यहां 30 में से 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी और अन्नाद्रमुक यहां क्रमश: नौ और पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

पुडुचेरी में चुनाव मैदान में 324 उम्मीदवार

वहीं सेक्युलर डेमोक्रेटिक अलायंस (एसडीए) का नेतृत्व कर रही कांग्रेस सबसे ज्यादा 14 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस को यहां 15 सीटें दी गई है। एक सीट पर वह निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन कर रही है। वहीं एसडीए की घटक द्रमुक 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

क्रेडिट: प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया


पुडुचेरी में चुनाव मैदान में 324 उम्मीदवार पुडुचेरी में चुनाव मैदान में 324 उम्मीदवार Reviewed by NEWS IBC on मार्च 23, 2021 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Food

5/Food/col-left
Blogger द्वारा संचालित.