केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शारदा पोंजी घाटोले के संचालकों को बचाने में कथित संलिप्तता के मामले में सोमवार को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के तीन अधिकारियों के कार्यालयों पर छापेमारी की।
शारदा घोटाला: सीबीआई ने सेबी के अधिकारियों के यहां छापेमारी की
अधिकारियों ने यह जानकारी दी लेकिन इन तीन अधिकारियों के नाम उजागर नहीं किए।
पश्चिम बंगाल में शारदा समूह के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें आरोप लगाया गया है कि शारदा समूह के अधिकारियों और उनके सहयोगियों ने अपनी जाली योजनाओं के जरिए हजारों निवेशकों को ठगा।
शारदा घोटाला: सीबीआई ने सेबी के अधिकारियों के यहां छापेमारी की
उच्चतम न्यायालय ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी और राज्य सरकार के अधिकारियों को मामले की जांच के लिए एजेंसी के जांच दल की हर मदद करने का निर्देश दिया था।
क्रेडिट: प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
शारदा घोटाला: सीबीआई ने सेबी के अधिकारियों के यहां छापेमारी की
Reviewed by NEWS IBC
on
मार्च 23, 2021
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें