उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के शाहीपुर गांव के समीप शनिवार सुबह रेल पटरी पार कर रही एक किशोरी की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी।
उप्र: ट्रेन की चपेट में आकर किशोरी की मौत
थरियांव थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नंदलाल सिंह ने बताया कि शाहीपुर गांव के मजरा बबरापुर के रहने वाले रामचंद्र पासवान की बेटी संगीता देवी उर्फ साधना (16) शनिवार सुबह करीब सात बजे अपनी कुछ सहेलियों के साथ शौच जाने के लिए रेल पटरी पार कर रही थी, तभी वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गयी।उप्र: ट्रेन की चपेट में आकर किशोरी की मौत
सिंह ने बताया की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्रेडिट: प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
उप्र: ट्रेन की चपेट में आकर किशोरी की मौत
Reviewed by NEWS IBC
on
मार्च 27, 2021
Rating:
Reviewed by NEWS IBC
on
मार्च 27, 2021
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें