भारत में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 43,846 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन में सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है।
कोविड-19: देश भर में 43,846 नए मामले, इस साल एक दिन में यह सर्वाधिक संख्या
कोविड-10 के उपचाराधीन मरीजों की तादाद में लगातार 11वें दिन वृद्धि दर्ज किए जाने के बाद अब यह संख्या 3,09,087 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.66 प्रतिशत है।
आंकड़ों के अनुसार, ठीक होने की दर गिरकर 95.96 प्रतिशत रह गई है।
कोविड-19: देश भर में 43,846 नए मामले, इस साल एक दिन में यह सर्वाधिक संख्या
मंत्रालय की ओर से दिए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 115 दिन में प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में यह सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई।
सुबह आठ बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, महामारी से 197 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 1,59,755 पर पहुंच गई।
पिछले साल 26 नवंबर को एक दिन में संक्रमण के 44,489 मामले दर्ज किए गए थे।
आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1,11,30,288 मरीज ठीक हो चुके हैं और महामारी से होने वाली मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, शनिवार को 11,33,602 नमूनों की जांच की गई और 20 मार्च तक 23,35,65,119 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
क्रेडिट: प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
कोविड-19: देश भर में 43,846 नए मामले, इस साल एक दिन में यह सर्वाधिक संख्या
Reviewed by NEWS IBC
on
मार्च 27, 2021
Rating:
Reviewed by NEWS IBC
on
मार्च 27, 2021
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें