Crime:-67वें नेशनल अवॉर्ड समारोह में कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत के सितारे इनदिनों बुलंदियों पर हैं. सोमवार के दिन आयोजित हुए 67वें नेशनल अवॉर्ड समारोह में कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. एक्ट्रेस को साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म मणिकर्णिका और पंगा के लिए इस अवॉर्ड से नवाजा गया है.
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने वीडियो में प्रसून जोशी, शंकर एसान लॉय, समेत अपनी दोनों फिल्मों की कास्ट और क्रू का शुक्रिया अदा किया. कंगना ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड की ज्यूरी, ऑडियंस, फैन्स, अपनी फैमिली, अपनी लीगल टीम और अकाउंट टीम समेत सभी का शुक्रिया अदा किया. कंगना रनौत इस दौरान काफी प्रसन्न नजर आईं.
जन्मदिन के ठीक एक दिन पहले कंगना रनौत को मिला ये सम्मान उनके लिए एक शानदार गिफ्ट से कम नहीं है. एक नहीं बल्कि दो फिल्मों के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. कंगना ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैन्स का शुक्रिया अदा किया है.
67वें नेशनल अवॉर्ड समारोह में कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे को बेस्ट फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया है. लाल बहादुर शास्त्री की मर्डर मिस्ट्री पर बनी फिल्म The Tashkent Files में सह कलाकार का रोल प्ले करने वाली पल्लवी जोशी को भी नेशनल अवॉर्ड मिला है. बेस्ट एक्टर मनोज बाजपेयी को भोसले फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है. जबकी श्रेष्ठ सहकलाकार का अवॉर्ड विजय सेतुपती को मिला है.
जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस को साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म मणिकर्णिका और पंगा के लिए इस अवॉर्ड से नवाजा गया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें