पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ही एक पार्टी दूसरे पार्टी आरोप लगा रहा है. तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को बहस की चुनौती भी दी है.
TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को बहस की चुनौती दी.
तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा. “पीएम मोदी कहते हैं- “दीदी ने कहा-खेला होबे और हम कहते हैं ‘विकास होबे’ (विकास होना चाहिए). लेकिन, बीजेपी का विकास किसानों की जान ले रहा है. प्रधानमंत्री ने 15 लाख रुपये देने का वादा किया था. क्या आपको पैसे मिले? आज वह पांच साल मांग रहे हैं. याद रखिए, नोटबंदी के दौरान उन्होंने 50 दिन मांगे थे. आप मुझे कहीं भी लटका सकते हैं. वह (पीएम मोदी) अपनी बात पर कायम नहीं रह सकते. अगर वो पांच साल मांगते हैं तो याद रखिए उन्हें 500 साल लगेंगे.
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने पीएम मोदी को बहस के लिए चुनौती दी. बनर्जी ने कहा, “मैं आपको बहस के लिए चुनौती देता हूं. हम इस बात पर बहस करेंगे कि दीदी ने 10 साल में क्या किया और मोदी जी ने सात साल में क्या किया. हम आपको दस गोल से हराएंगे. मैं 33 साल का हूं. मैं सीनियर्स का सम्मान करता हूं. मैं आपको बंगाली में बिना पेपर के दो मिनट के लिए बोलने की चुनौती देता हूं. मैं 2 घंटे तक हिंदी में बोलूंगा. आप बंगाली में सिर्फ 120 सेकंड के लिए बोलिए. इस चुनौती को स्वीकार कीजिए.
TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को बहस की चुनौती दी.
अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री के ‘सोनार बांग्ला’ के वादे पर भी तंज कसा. उन्होंने बीजेपी शासित राज्यों और केंद्र का जिक्र करते हुए पूछा, “आप सोनार भारत क्यों नहीं बना पाए? सोनार त्रिपुरा क्यों नहीं?” बनर्जी ने कहा, “ममता बनर्जी ने 10 साल का रिपोर्ट कार्ड दिया है. मोदी जी का रिपोर्ट कार्ड कहां हैं?
जानकारी के लिए बता दें कि अभिषेक बनर्जी आज पीएम मोदी को बंगाली में बिना पेपर के दो मिनट के लिए बोलने की चुनौती दे दिया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें