कोरोनावायरस की तेज रफ्तार से देश में डर का महौल

 


कोरोना संक्रमण की रफ्तार देश में डर का महौल पैदा कर रहा हैं. पिछले 24 घंटे में करीब 41 हजार नए कोरोना केस सामने आए हैं. कोरोना (Covid-19) के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एक्शन में है. सरकार ने फैसला लिया है कि भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 21 मार्च को लॉकडाउन रहेगा. जबकि पंजाब, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कई शहरों में 31 मार्च तक स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे.

कोरोनावायरस की तेज रफ्तार से देश में डर का महौल

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 27126 नए कोरोना के मामले आए हैं, जबकि 92 लोगों की मौत हुई है. वहीं, मुंबई में 2982 नए केस और 7 लोगों की मौत हुई है. केरल में भी 2078 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं. इसी के साथ 2211 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं. केरल में कोरोना से 15 मौतें भी हो चुकी हैं.

नागपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है. नागपुर में कोरोना के 3,679 नए मामले सामने आए हैं. साथ ही अभी तक 29 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत भी हो चुकी है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नागपुर में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है. अब नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन रहेगा.

जानकारी के लिए बता दें कि वैक्सीकन से वायरस को मात देते हुए भारत में रिकॉर्ड 4.2 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है. बीते 24 घंटों में ही 27 लाख लोगों का टीकाकरण (Vaccination) किया जा चुका है.


क्रेडिट: प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया


कोरोनावायरस की तेज रफ्तार से देश में डर का महौल कोरोनावायरस की तेज रफ्तार से देश में डर का महौल Reviewed by NEWS IBC on मार्च 21, 2021 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Food

5/Food/col-left
Blogger द्वारा संचालित.