शाहजहांपुर जिले में रविवार की सुबह सड़क के किनारे खड़े तीन लोगों की अज्ञात वाहन से कुचल कर मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बताया कि अल्लाहगंज क्षेत्र में दामोदर (30) सड़क के किनारे खड़े प्यारेलाल (48) और अनिल कुमार (28) से बातचीत कर रहा था। उसी दौरान जलालाबाद की ओर से आए किसी अज्ञात वाहन ने तीनों को कुचल दिया जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
अज्ञात वाहन से कुचल कर तीन लोगों की मौत
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना के बाद वाहन चालक भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।
क्रेडिट: प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
अज्ञात वाहन से कुचल कर तीन लोगों की मौत
Reviewed by NEWS IBC
on
मार्च 21, 2021
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें