मूक-बधिर जोड़े ने विवाह किया

 


सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती होने के बाद एक मूक-बधिर जोड़े ने परिजनों, परिवार और शुभचिंतकों की उपस्थिति में रविवार को मठ में विवाह किया।


मूक-बधिर जोड़े ने विवाह किया


सम्बलपुर जिले के चिपलिमा की रहने वाली लक्ष्मीरानी त्रिपाठी और पड़ोसी राज्य झारखंड के मनोहरपुर जिले के लतापहाड़ निवासी महाबीर प्रसाद शुक्ला जन्म से ही मूक-बधिर हैं।

लक्ष्मीरानी (43) ने दसवीं तक पढ़ाई करने के बाद सिलाई और ब्यूटीशियन का काम सीखा है, वहीं महाबीर (48) इलेक्ट्रिकल ठेकेदार है।

मूक-बधिर जोड़े ने विवाह किया


करीब छह महीने पहले दोनों फेसबुक पर मिले और एक दूसरे से मैसेज और व्हाट्सऐप वीडियो कॉल पर संकेतों की भाषा में बात करते रहे।

अंतत: दोनों ने तमाम बाधाओं को पार करके विवाह कर लिया।

क्रेडिट: प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया


मूक-बधिर जोड़े ने विवाह किया मूक-बधिर जोड़े ने विवाह किया Reviewed by NEWS IBC on मार्च 22, 2021 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Food

5/Food/col-left
Blogger द्वारा संचालित.