महाराष्ट्र में COVID-19 के 25,681 नये मामले दर्ज किये गये. एक दिन में 70 लोगों की मौत. महाराष्ट्र में मृत्यु दर भी 2.20 % रही है. दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने लोगों को आगाह करते हुए कह दिया है कि अगर इसी तरह कोरोना मामले बढ़ते रहे तो बिना शक के लॉकडाउन लगाया जा सकता है.
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 24,22,021 पर पहुंच गई है. उन्होंने बताया कि महामारी से 70 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 53,208 हो गई है. महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को 25,833 मामले सामने आये थे और प्रतिदिन सामने आये मामलों का एक नया रिकॉर्ड बना था.
उद्धव ठाकरे ने कहा है कि कोरोना के बढ़ते मामले खतरनाक हैं. हम पिछले साल के सितंबर महीने के आंकड़ों को छू चुके हैं. लॉकडाउन एक विकल्प है फिर भी मैं नागरिकों से उम्मीद कर रहा हूं जैसे पहले सहयोग किया वैसे ही अभी भी करेंगे.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब कोरोना हुआ ही था तब हमारे पास बेहद कम विकल्प थे लेकिन अब हमारे पास वैक्सीन भी है, हम हर रोज वैक्सीन लगाने की संख्या बढ़ा रहे हैं. हमने गाइडलाइन्स भी जारी कर दी हैं. कोरोना वैक्सीन के बाद भी सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि वैक्सीन लेने के बाद भी कोरोना के मामले देखे गए हैं. वैक्सीन केवल कोरोना के जोखिम को कुछ कम करता है.
जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामले खतरनाक हैं. राज्य में बहुत तेजी से कोरोना फैल रहा है.
क्रेडिट: प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
Reviewed by NEWS IBC
on
मार्च 20, 2021
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें