अमेरिका में टला बड़ा विमान हादसा:231 यात्रियों को ले जा रहे प्लेन के इंजन में आग लगी; पुर्जे जलकर गिरते रहे, लेकिन पायलट ने सेफ लैंडिंग करा ली
अमेरिका में टला बड़ा विमान हादसा:231 यात्रियों को ले जा रहे प्लेन के इंजन में आग लगी; पुर्जे जलकर गिरते रहे, लेकिन पायलट ने सेफ लैंडिंग करा ली
लोगों से अपील- मलबे से दूर रहें
इस घटना की जांच के लिए नेशनल ट्रांसपोर्ट सिक्योरिटी बोर्ड (NTSB) ने टीम गठित कर दी है। विमान का मलबा काफी बड़े इलाके में फैल गया है। मफील्ड पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे मलबे को ना छुएं और ना ही उसके पास जाएं।
प्लेन में बैठे पैसेंजर ने जलते इंजन का वीडियो बनाया
प्लेन के इंजन में आग लगते ही फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पायलट ने उन्हें हिम्मत बंधाई। साथ ही कहा कि वह सुरक्षित लैंडिंग की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान एक पैसेंजर ने जलते हुए इंजन का वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर शेयर करते ही यह वायरल हो गया।
Reviewed by NEWS IBC
on
फ़रवरी 22, 2021
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें