कपिल शर्मा के 5 करोड़ लेकर हुआ फरार हुआ कार डिजाइनर, बयान दर्ज कराने पुलिस के पास पहुंचे कॉमेडियन
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने आज अपना बयान क्राइम ब्रांच में दर्ज कराया है, दरअसल कार डिजाइनर दिलीप छाबरिया ने उनसे धोखाधड़ी की है और उनका बकाया पैसा वापस नहीं किया है.
बता दें कि कपिल ने दिलीप छाबड़िया पर फ्रॉड करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें बतौर विटनेस अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था. कपिल शर्मा ने बताया, “मैंने दिलीप छाबड़िया और उनके स्कैम के बारे में अखबार में पढ़ा था, जिसके बाद मैंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिलने का फैसला किया. हमने दिलीप छाबड़िया से हमारे लिए एक वैनिटी वैन डिजाइन करने को भी कहा था, जिसके लिए उन्हें पूरी पेमेंट की जा चुकी थी. हालांकि बावजूद इसके वह हमें गाड़ी डिलीवर नहीं कर सके.
Reviewed by NEWS IBC
on
जनवरी 07, 2021
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें