उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के रेवती कस्बे में एक महिला की कथित रूप से दहेज के लिए हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
दहेज हत्या मामले में दो लोग गिरफ्तार
रेवती थाने के प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि रेवती कस्बे के वार्ड नम्बर 15 में मंगलवार शाम रेखा (22) के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल वहां पहुंची और उसने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दहेज हत्या मामले में दो लोग गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि इस मामले में विवाहिता के पिता दुर्गा चौधरी की शिकायत पर पति भोला साहनी , देवर और जेठानी के विरुद्ध मंगलवार देर रात नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि पिता का आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की गयी है।
पुलिस ने बुधवार को देवर और जेठानी को गिरफ्तार कर लिया।
मृतका का पति गुजरात में रहता हैं और उनकी तीन माह की एक बच्ची भी है।
क्रेडिट: प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
दहेज हत्या मामले में दो लोग गिरफ्तार
Reviewed by NEWS IBC
on
मार्च 26, 2021
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें