शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के पास जबरदस्त बहुमत है, उनके (BJP के) चाहने से राष्ट्रपति शासन नहीं लगेगा.

 

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है बता करे राजनीति तो मुम्बई में वार-पलटवार का दौर चल रहा है. मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) द्वारा चिट्ठी में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) पर उगाही के आरोप लगाने के बाद महाराष्ट्र में शुरू हुआ सियासी भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है.

विपक्ष महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार को बर्खास्त करने की मांग कर रहा है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तथा बीजेपी नेता देंवेंद्र फडणवीस द्वारा (Devendra Fadnavis) ट्रांसफर-पोस्टिंग रैकेट का खुलासा करने के बाद मामला और तूल पकड़ता जा रहा है.

शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि “महाराष्ट्र सरकार के पास जबरदस्त बहुमत है. BJP के चाहने से राष्ट्रपति शासन नहीं लगेगा. कुछ नहीं होगा. विपक्ष के नेता (देवेंद्र फडणवीस) जो मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं, हर जगह फर्जी कागज लेकर घूम रहे हैं. इससे कुछ नहीं होगा. जिम्मेदारी से बोलना चाहिए”.

समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, शिवसेना ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा का ‘मुख्य उद्देश्य’ राष्ट्रपति शासन लागू करवाकर महाराष्ट्र में अस्थिरता पैदा करना है. पार्टी ने महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार को कमजोर करने के लिए भाजपा और कुछ अधिकारियों के बीच ‘सांठगांठ’ का आरोप भी लगाया. ‘सामना’ में छपे संपादकीय में कहा कि यह साफ है कि महाराष्ट्र की छवि धूमिल करने के ‘षडयंत्र’ के पीछे भाजपा है.

जानकरी के लिए बता दें कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह द्वारा चिट्ठी में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर उगाही के आरोप लगाने के बाद महाराष्ट्र में शुरू हुआ.


क्रेडिट: प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया


शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के पास जबरदस्त बहुमत है, उनके (BJP के) चाहने से राष्ट्रपति शासन नहीं लगेगा. शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के पास जबरदस्त बहुमत है, उनके (BJP के) चाहने से राष्ट्रपति शासन नहीं लगेगा. Reviewed by NEWS IBC on मार्च 25, 2021 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Food

5/Food/col-left
Blogger द्वारा संचालित.