एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने किया ममता बनर्जी का समर्थन

 


एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने किया ममता बनर्जी का समर्थन

पश्चिम बंगाल में विधानसभा सभा होने को है सभी पार्टी एक दूसरे को समर्थन देने और लेने में लगा है. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने ममता बनर्जी को समर्थन देने की यह बात महाराष्ट्र एनसीपी प्रमुख स्पोक्स, महेश तापसे ने कही.

एनसीपी प्रमुख शरद पवार एक अप्रैल से राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे, विभिन्न रैलियों को आयोजित करने के लिए, सम्मेलनों को आयेगें और तृणमूल भवन में ममता बनर्जी और टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे.

जानकारी के लिए बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में वोटिंग होनी है.पहले चरण के लिए वोटिंग 27 मार्च को होगी जबकि आठवें और अंतिम चरण के अंतर्गत 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. राज्‍य में इस बार सत्‍तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी की कठिन चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. इस विधानसभा में नंदीग्राम सीट सबसे ज्यादा सुर्खियों में है. ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर होने जा रही है रोचक लड़ाई. ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधी लड़ाई मानी जा रही थी, लेकिन अब सीपीएम ने मीनाक्षी मुखर्जी को बतौर उम्मीदार उतार दिया है.

मीनाक्षी मुखर्जी कांग्रेस, वाम मोर्चा और फुरफुरा शरीफ के पीरजादा अब्बास सिद्दीकी की पार्टी इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आइएसएफ) की संयुक्त उम्मीदवार हैं. मीनाक्षी मुखर्जी डीवाईएफआई नेता है. पहले नंदीग्राम सीट अब्बास सिद्दीकी के (ISF) को दी गई थी, लेकिन अब्बास सिद्दीकी की पार्टी ने नंदीग्राम सीट लेने से मना कर दिया था.


क्रेडिट: प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया


एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने किया ममता बनर्जी का समर्थन एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने किया ममता बनर्जी का समर्थन Reviewed by NEWS IBC on मार्च 26, 2021 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Food

5/Food/col-left
Blogger द्वारा संचालित.