उत्तर प्रदेश के आगरा में आवारा गौवंश से टकराने से एक बाइक सवार की बुधवार को घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
सूचना पर थाना जैतपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
आवारा गौवंश से टकराने से बाइक सवार की मौत
इस संबंध में जैतपुर थाने के निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि घटना गांव नारौली के पास की है जो आवारा गौवंश के बाइक से टकराने की वजह से हुई है।उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान 26 वर्षीय मुकेश कुमार के तौर पर हुई है और वह फिरोज़ाबाद के इटौरा गांव का रहने वाला है।
क्रेडिट: प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
आवारा गौवंश से टकराने से बाइक सवार की मौत
Reviewed by NEWS IBC
on
मार्च 25, 2021
Rating:
Reviewed by NEWS IBC
on
मार्च 25, 2021
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें