TikTok Viral: समुद्र से निकला इतना बड़ा 'सांप' कि इंसान दिखने लगे चींटी जैसे! 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video
TikTok Viral: समुद्र से निकला इतना बड़ा 'सांप' कि इंसान दिखने लगे चींटी जैसे! 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video
टिकटॉक (TikTok) पर कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. लेकिन एक वीडियो टिकटॉक पर छाया हुआ है, जिसको देखकर पहली नजर में आप भी धोखा खा जाएंगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशाल सांप समुद्र के अंदर से निकल रहा है. पहली नजर में देखकर लग रहा है कि जैसे असली सांप है लेकिन बता दें, इस वीडियो को एडिट करके बनाया गया है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र किनारे लोग खड़े हैं और फोटो क्लिक कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ सांप समुद्र के बीच फन फैलाकर बैठा है. इस वीडियो को @mrbikkeeraj नाम के टिकटॉक क्रिएटर ने पोस्ट किया है.
इस वीडियो के अब तक 28 मिलियन व्यूज हो चुके हैं, साथ ही 2 मिलियन लाइक्स और 13 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, ''पहली बार में देखने से ये वीडियो असली लग रहा है, लेकिन दूसरी बार में समझ आया कि ये एडिट किया गया है.'' अन्य यूजर ने लिखा, ''गजब तरीके से की गई एडिटिंग, देखकर लग ही नहीं रहा कि ये वीडियो नकली है.''
TikTok Viral: समुद्र से निकला इतना बड़ा 'सांप' कि इंसान दिखने लगे चींटी जैसे! 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video
Reviewed by NEWS IBC
on
जनवरी 08, 2021
Rating:
Reviewed by NEWS IBC
on
जनवरी 08, 2021
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें