मुजफ्फरपुर में छात्रा से गैंगरेप:15 साल की स्टूडेंट को गाड़ी से किडनैप कर 5 लोगों ने किया गैंगरेप, मारना चाहते थे, बचकर भागी किशोरी

मुजफ्फरपुर में दसवीं की एक छात्रा को बोलेरो से उठाकर ले जाने और पांच लोगों द्वारा गैंगरेप किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गैंगरेप के बाद बदमाश लड़की की हत्या भी करना चाहते थे। लेकिन इससे पहले ही वो किसी तरह बच कर भाग निकलने में सफल रही। गैंगरेप की यह वारदात सोमवार 4 जनवरी को सकरा थाना क्षेत्र में हुई है। इस घटना से लड़की इतनी डर गई कि दो दिनों तक कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थी। आज बुधवार को लड़की ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी तो पिता ने सकरा थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सोमवार शाम की है वारदात

पिता द्वारा थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार उनकी 15 वर्षीय बेटी दसवीं की स्टूडेंट है। सोमवार की शाम 4 बजे वह अपने घर से कोचिंग जाने के लिए साइकिल से निकली थी। इसी दौरान घर से कुछ ही दूर पर बाइक सवार दो लड़कों ने पहले उसकी साइकिल में ठोकर मार दिया। लड़की द्वारा नाराजगी जताये जाने पर वे बहस करने लगे। इस वक़्त बगल में ही एक बुलेरो गाड़ी लगी थी, जिसमें तीन और लड़के बैठे थे। बात बढ़ने के बाद बुलेरो से तीनों लड़के उतरे और किशोरी को अंदर खींच लिया।

इसके बाद उन्होंने कपड़े से लड़की का मुंह बांध दिया और थोड़ी दूर पर स्थित एक बंद पेट्रोल पम्प पर ले गए। बाइक सवार दोनों लड़के भी वहीं पहुंचे। पंप के बगल में ही एक उजाड़ घर था, जिसमें उसे रखा गया और फिर पांचों लड़कों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

हत्या का प्लान था, लेकिन भागी लड़की

दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद सभी के द्वारा उसकी हत्या का भी प्लान था। उनके पास पिस्तौल भी थी। जब वे हत्या की योजना बना रहे थे, इसी दौरान लड़की को बाहर भागने का रास्ता दिखा, जिससे निकल कर वह किसी तरह सड़क तक आई। सड़क पर मौजूद दुकानदारों को उसने अपने घर का पता और पिता का मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद उसके परिवार वाले वहां पहुंचे और उसे घर ले गए।

घटना से दहशत में थी लड़की

खुद के साथ यह वारदात पेश आने से 15 वर्षीया किशोरी बुरी तरह भयभीत हो गई थी। वह अपने साथ हुई इस वारदात को दो दिनों तक किसी से बता नहीं सकी। फिर धीरे-धीरे सामान्य होने पर उसने घर में जानकारी दी। वारदात में शामिल दो लड़कों को पहचाना। इसके बाद ही पिता सकरा थानां पहुंचे और दो नामजद के साथ तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया।

दो नामजद में एक अरेस्ट

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सकरा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म की इस वारदात में शामिल एक नामजद आरोपी मो. इजहार (सकरा) को अरेस्ट कर लिया है। दूसरे नामजद आदित्य झा (सकरा) समेत तीनों अज्ञात की तलाश जारी है। मामले के पांचों आरोपी बालिग़ हैं। पुलिस बाकियों को भी जल्द ही अरेस्ट करने का भरोसा दे रही है।


मुजफ्फरपुर में छात्रा से गैंगरेप:15 साल की स्टूडेंट को गाड़ी से किडनैप कर 5 लोगों ने किया गैंगरेप, मारना चाहते थे, बचकर भागी किशोरी मुजफ्फरपुर में छात्रा से गैंगरेप:15 साल की स्टूडेंट को गाड़ी से किडनैप कर 5 लोगों ने किया गैंगरेप, मारना चाहते थे, बचकर भागी किशोरी Reviewed by NEWS IBC on जनवरी 08, 2021 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Food

5/Food/col-left
Blogger द्वारा संचालित.